हिन्दी (201)
प्रश्न 1 :- निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिये।
(क) आपने 'इसे जगाओ' कविता पढ़ी। कविता का मूल संदेश ग्रहण कर आप अपने दैनिक जीवन में क्या परिवर्तन करना चाहेंगे ?
उत्तर :- हमने इसे जगाओ' कविता पढ़ी। कविता का मूल संदेश ग्रहण कर हम अपने दैनिक जीवन में निम्नलिखित परिवर्तन करना चाहेंगे :-
(1) हमें हमेशा सूर्योदय से पहले उठना चाहिए।
(2) हमें सोच समझ कर कोई भी उचित कदम उठाना चाहिए।
(3) व्यक्ति को अपने लक्ष्य के प्रति सदैव सावधान रहना चाहिए।
(4) यदि हमें अपने जीवन में कुछ पाना है अर्थात किसी लक्ष्य को पूरा करना है तो हमें आलस्य को खत्म करना होगा।
(क) 'गिल्लू' पाठ में लेखिका की मानवीय संवेदना अत्यंत प्रेरणादायक है टिप्पणी लिखिए।
उत्तर :- 'गिल्लू' पाठ में लेखिका की मानवीय संवेदना अत्यंत प्रेरणादायक है क्योंकि लेखिका ने एक ऐसे
नन्हे एवं निरीह जीव के प्रति मानवीय संवेदना का प्रदर्शन किया था जो बेहद संकट की स्थिति में था, और लेखिका ने उसे संकट से बचाया था। लेखिका द्वारा गिल्लू के प्रति मानवीयता वाला व्यवहार किया जो कि मानवीय संवेदना का प्रत्यक्ष प्रमाण था । लेखिका ने एक कुशल चित्रकार के सामान छोटे छोटे चित्रों से गिल्लू का चित्रण करते हुए उसके भीतर छिपी संवेदनाओं को प्रभावशाली रूप से व्यक्त किया है।
प्रश्न 3 :- निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 40-60 शब्दों में दीजिये।
(ख) 'बीती विभावरी जाग री कविता से आप क्या संदेश ग्रहण करते हैं? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :- • कवि इस कविता के माध्यम से देशवासियों से स्वतंत्रता आन्दोलन में शामिल होकर देश को आजाद कराने का आह्वान कर रहा है। कवि कहता है कि आजादी रूपी सुबह होने को है। आकाश की लाली जो क्रान्ति की ओर संकेत करती है तथा पक्षियों का कलरव, स्वतंत्रता सैनानियों की आवाज है। कवि देशवासियों से कहता है कि स्वतंत्रता रूपी सुबह होने वाली है और आजादी रूपी लाली (क्रान्ति) शुरु हो गई है।अब तुम जागो, सो मत और देश की आजादी रूपी क्रान्ति में भाग लेकर अपने कर्तव्य को पूरा करो। कवि ने बड़ी चतुरता से प्रकृति चित्रण के माध्यम से राष्ट्रसेवा का आह्वान किया है।
प्रश्न .4:- निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिये।
(क) “जिनकी सेवाएँ अतुलनीय पर विज्ञापन से रहे दूर प्रतिकूल परिस्थिति ने जिनके कर दिए मनोरथ चूर-चूर ! '
उदाहरण देते हुए उपर्युक्त पंक्तियों की व्याख्या कीजिए ।
उत्तर:- व्याख्या कविता की इन पंक्तियों में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है,
जिनकी सेवाओं की तुलना किसी से नहीं की जा सकती तथा जिन्होंने निस्वार्थ, समर्पित
भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा की। इन लोगों ने अपने कार्यों का कभी प्रचार नहीं किया।
आशय यह है कि दिन-रात देश, समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित ऐसे लोगों ने अपने त्याग और
बलिदान को देश के प्रति अपना कर्त्तव्य समझा। उन्होंने श्रेय पाने की चिंता कभी नहीं की। इनका
नाम किसी अख़बार या किताब में नहीं छपा। कई लोग ऐसे होते हैं, जो काम कम करते हैं, पर अपना प्रचार बढ़ा-चढ़ाकर करते हैं।
ऐसे लोगों को दुनिया जानने लगती है; परन्तु ऐसे भी लोग होते हैं, जो बहुत काम करने पर भी आत्म प्रचार से दूर रहते हैं।
कवि ऐसे लोगों को आदर के साथ प्रणाम करता है। वह इन अनाम लोगों की सेवाओं को महत्त्वपूर्ण मानता है।
राष्ट्र के निर्माण की नींव में इनकी सेवाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है। कार्य करते हुए ऐसी परिस्थितियाँ भी आती हैं
कि किसी के सपने चूर-चूर हो जाएँ, लेकिन इससे सपनों का महत्त्व कम नहीं हो जाता। कवि उन लोगों के महत्त्व पर बार-बार बल देता है,
जो मानवता और देश के सुखमय भविष्य के सपने देखते हैं और उसके लिए प्रयत्न करते हैं, भले ही वे उन सपनों को पूरा होते न देख सकें।
यदि कोई मनुष्य भविष्य के विषय में कोई अच्छा विचार देता है, तो उस विचार पर उसके बाद भी अमल करने वाले लोग पैदा होते हैं
और एक न एक दिन उसके विचारों को लेकर समाज आगे बढ़ता है।
प्रश्न 5 :- निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-150 शब्दों में दीजिये।
(ख) अपनी पसंद के किसी एक कवि अथवा लेखक की कम से कम तीन रचनाएं पढ़िए और
उनका संक्षिप्त परिचय देते हुए एक रचना का मूल संदेश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :- मुझे महादेवी वर्मा की रचनायें अति प्रिय हैं। महादेवी वर्मा (26 मार्च 1907. 11 सितम्बर 1987)
हिन्दी भाषा की कवयित्री थीं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं।
आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है।
→ महादेवी वर्मा की 3 रचनायें इस प्रकार है :-
(1) दीपशिखा :- दीपशिखा में महादेवी वर्मा के गीतों का अधिकारिक विषय 'प्रेम' है पर प्रेम की सार्थकता
उन्होंने मिलन के उल्लासपूर्ण क्षणों से अधिक विरह की पीड़ा में तलाश की है।
(2) रश्मि :- रश्मि महादेवी वर्मा का दूसरा कविता संग्रह है। इसमें 1927 से 1931 तक की रचनाएँ हैं।
इसमें महादेवी जी का चिंतन और दर्शन पक्ष मुखर होता प्रतीत होता है।
अतः अनुभूति की अपेक्षा दार्शनिक चिंतन और विवेचन की अधिकता है।
(3) नीरजा :- नीरजा में रश्मि का चिन्तन और दर्शन अधिक स्पष्ट और प्रौढ़ होता है। कवयित्री सुख-दुःख
में समन्वय स्थापित करती हुई पीड़ा एवं वेदना में आनन्द की अनुभूति करती है।
→ नीरजा रचना का मूल संदेश इस प्रकार है :-
कवयित्री सुख-दुःख में सामंजस्य स्थापित करती है और दुख-दर्द में सुख का अनुभव करती है।
वह उस सामंजस्यपूर्ण आत्मा तक पहुँच गई है, जहाँ दुःख और सुख एक हो जाते हैं
और दर्द का मीठा रस उसके सामंजस्य का आधार बन जाता है। सायंकाल के गीत में
यह समरसता का भाव अधिक परिपक्क और पवित्र होकर साधक को प्रियतम के इतना निकट ले आता है
कि वह अपने और प्रिय के बीच की दूरी को मिलन के रूप में समझने लगता है।
(क) भारत में करियर के रूप में सर्वाधिक नए उभरते पाँच विकल्पों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कीजिए और फ़ाइल तैयार कीजिए।
उत्तर :- भारत में करियर के रूप में सर्वाधिक नए उभरते पाँच विकल्प इस प्रकार हैं :-
(1) शिक्षा
(2) होटल प्रबंधन
(3) फोटोग्राफर
(4) एनिमेटर
(5) इंजीनियरिंग
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में आप अलग-अलग तरह से करियर बना सकते हैं. साइंस, अंग्रेजी, समाजिक विज्ञान, मैथ जैसे विषयों में आप पढ़ा सकते हैं। एक विषय में महारत होना अनिवार्य होगा. आप किसी निजी सरकारी संस्थान, प्राइवेट कोचिंग या ऑनलाइन पढ़ा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जुड़ने के बाद आप शिक्षक के अलावा कई और पदों पर भी काम करसकते हैं. जैसे की अकैडमिक राइटर, स्कूल काउंसलिंग और कैरिकुलम डेवलपर ।
होटल प्रबंधन
एक वैश्विक उद्योग पूरी गति से आगे बढ़ रहा है, होटल प्रबंधन आतिथ्य उद्योग की सभी सर्वोत्तम चीजों का प्रतिनिधित्व करता है। होटल और रिसॉर्ट से लेकर केसिनो और क्रूज़ लाइनर तक होटल प्रबंधन पेशेवर कई भूमिकाओं पर ले जा सकते हैं और अपने कैप के लिए कई अलग-अलग कमा सकते हैं।
फोटोग्राफर
फोटोग्राफी एक कला है, और इसके लिए बहुत अभ्यास और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। फोटोग्राफर उन चित्रों का निर्माण करते हैं जो एक कहानी बताते हैं, एक आंतरिक संदेश देते हैं या एक घटना रिकॉर्ड करते हैं। विज्ञापन और मीडिया क्षेत्रों के तेजी से विकास के साथ, फोटोग्राफी में रोजगार के अवसरों में जवरदस्त वृद्धि हुई है।
एनिमेटर
एनीमेशन में करियर इस डिजिटल दुनिया में एक बहुत ही आकर्षक करियर विकल्प है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास अच्छा रचनात्मक और ड्राइंग कौशल है। एनीमेशन उद्योग में पिछले वर्षों में लगातार वृद्धि देखी गई है। आज पूरी दुनिया मे एनीमेशन का बोलबाला है और यह सम्पूर्ण विश्व मे तेजी से ग्रोथ कर रहा है। भारत में ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र में विदेशों में भी रोजगार की बहुत ज्यादा संभावनाएं है। वर्तमान समय मे इस क्षेत्र में 40 हजार से भी ज्यादा एनीमेशन एक्सपर्ट की डिमांड हैं।
इंजीनियरिंग
इंजीनियरों के अनुसार इंजीनियरिंग विशेषज्ञता का एक बड़ा क्षेत्र है जो यह तय करता है कि उन्हें आगे क्या करना हैं। सामान्यतया, एक इंजीनियर विभिन्न प्रकार के उत्पादों और प्रणालियों का मूल्यांकन, विकास, निरीक्षण, परीक्षण, संशोधन, स्थापना, और रखरखाव करता है। इंजीनियरिंग आज छात्रों को रोबोटिक्स से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, प्रौद्योगिकी में अग्रिम और नए तरीके से हमारे जीवन जीने के तरीके में क्रांति लाने का अवसर दे रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंजिनियरिंग बेहतर भविष्य के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है। 12वीं के बाद के कोर्सेज में सबसे ज्यादा डिमांड इंजिनियरिंग की होती है।